खाली पेट सूखा नारियल खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:50

खाली पेट नारियल खाने से सेहत को मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें खाने का तरीका

Coconut benefits in Hindi: नारियल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए आप सुबह खाली पेट नारियल खा सकते हैं।
Coconut Benefits on an Empty Stomach in Hindi: नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा नारियल फॉस्फोरस, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए नारियल को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। वैसे तो आप नारियल को दिन या रात के किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट नारियल खाने के फायदों (Khali Pet Nariyal Khane ke Fayde) के बारे में बताने जा रहे हैं।
खाली पेट नारियल खाने के फायदे (Benefits of Eating Coconut in Empty Stomach)

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि सुबह खाली पेट नारियल खाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। खाली पेट नारियल खाने से शरीर इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स को पूरी तरह से अवशोषित कर लेता है। इससे शरीर को कई लाभ (Coconut benefits in Hindi) मिलते हैं।

1. स्किन के लिए फायदेमंद (Coconut for Skin Benefits)
नारियल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो चेहरे के मुहांसों को दूर करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं खाली पेट नारियल खाने से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। नारियल स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। ड्राई स्किन के लिए खाली पेट नारियल खाना फायदेमंद हो सकता है।
2. वेट लॉस में असरदार (Coconut for Weight Loss)

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाली पेट नारियल खा सकते हैं। दरअसल, नारियल में फाइबर अधिक और फैट कम होता है। खाली पेट नारियल खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है, जो बॉडी फैट को बर्न करने में मदद करता है।

3. कब्ज से छुटकारा (Coconut for Constipation)
सुबह खाली पेट नारियल खाने से शरीर फाइबर को आसानी से अवशोषित कर लेता है। फाइबर अपच और कब्ज को दूर करने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। नारियल में अधिक फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है।


4. भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं

नारियल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। खाली पेट नारियल खाने से शरीर को नारियल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आसानी से मिल जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

नारियल खाने का सही तरीका
आप एक कच्चा नारियल लें, इसे जटा नारियल भी कहा जाता है। इसके छिलके को निकाल लें और रोजाना सुबह खाली पेट 2-3 टुकड़े खाएं। आप चाहें तो सूखा नारियल भी खा सकते हैं।

Coconut benefits on an Empty Stomach: खाली पेट नारियल खाने से त्वचा में निखार आता है, कब्ज से छुटकारा मिलता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में नारियल को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info